ठंड- कोहरे का प्रकोप झेल रहे हरियाणा के लगभग सभी जिले, कल घने कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की मौमस अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले काफी दिनों से पहाड़ी इलाकों से आ रही शीत लहर अपना असर दिख रही है. हाड कंपा देने वाली ठंड (Haryana Cold Weather) का आलम यह है कि प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. ठंड के चलते घरों की टंकियां में रखा पानी बिल्कुल जमने के कगार पर पहुंच चुका है. राज्य के राजस्थान से साथ लगते इलाकों में ठंड का प्रकोप ज़्यादा देखा जा रहा है.

Sardi Ka Mausam Weather

बालसमंद रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग द्वारा कल 22 दिसंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. बीते 24 घंटे के दौरान हिसार का बालसमंद सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहाँ का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कल शुक्रवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई.

राज्य के 5 जिले ऐसे हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया. रात को सबसे ज्यादा तापमान पलवल का 9.8, हिसार का 3.9 डिग्री और महेंद्रगढ़ के नारनौल का 3.8 डिग्री रहा. आज भी कई स्थानों पर कोहरा देखने को मिला. कल हिसार में रात 12:00 बजे विजिबिलिटी 1000 मीटर के लगभग थी. वहीं, सुबह 3 बजे यह 400 मीटर तक सिमट गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

अभी और गिरेगा पारा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ बता चुके हैं कि प्रदेश में आमतौर पर 22 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा. इस दौरान उत्तरी व उत्तरी- पश्चिमी हल्की गति से हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आने वाले दिनों में इसी प्रकार और भी ज्यादा तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts