हरियाणा परिमंडल में BSNL ने लांच किया इंटरनेट फाइबर टीवी, मुफ्त में देख सकेंगे 400+ चैनल

अंबाला | आधुनिकता के इस युग में इंटरनेट आज हर किसी की जरूरत का हिस्सा बन गया है. पढ़ाई से लेकर बिजनेस या फिर किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो हमें पलक झपकते ही इंटरनेट से मिल जाती है. सब चीजें इंटरनेट के माध्यम से आज आसान होती जा रही है. वहीं, बढ़ते इंटरनेट के फैलाव को लेकर अलग- अलग टेलिकॉम कंपनियां अपने इंटरनेट की रफ्तार को तेज करने में जुटी हुई है. इंटरनेट की इस बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अपना प्रभाव बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है.

BSNL TV

BSNL का शानदार कदम

BSNL ने हरियाणा परिमंडल में इंटरनेट फाइबर टीवी (IFTV) का शुभारंभ कर दिया है, जिसमें बीएसएनल इंटरनेट फाइबर के ग्राहकों के लिए नई सुविधा लांच की गई है. इस सुविधा की विशेषता यह रहेगी कि इसमें अब बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को इंटरनेट फाइबर के साथ आधूनिक टीवी के अलग- अलग चैनल फ्री दे रहा है, जिसमें 400+ FDM चैनल शामिल रहेंगे. इस सुविधा में अलग- अलग तरह के BSNL के पैक शामिल रहेंगे, जिसमें उपभोक्ताओं को कई चैनलों की मुफ्त सुविधा भी दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

4 जिलों में हुई शुरूआत

मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि BSNL द्वारा हरियाणा में बीएसएनएल का इंटरनेट फाइबर टीवी लांच किया गया है. बीएसएनएल ने यह प्लेटफॉर्म स्वयं तैयार किया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल हरियाणा के चार जिलों रेवाड़ी, गुरुग्राम, करनाल और अंबाला में इस सुविधा को लांच किया गया है, जबकि बाकी अन्य जिलों को लेकर काम चल रहा है.

सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि BSNL की इंटरनेट फाइबर टीवी सेवा में एक ऐप्लिकेशन डाउनलोड की जाएगी, जिसमें बीएसएनएल उपभोक्ताओं को फ्री में 400+ चैनल दिए जाएंगे. यह सुविधा बीएसएनएल के सभी पुराने व नए उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.