अब विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पूरा खर्चा; इन्हें मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | अगर किसी विद्यार्थी का विदेश में पढ़ाई करने का सपना है, तो वह अब पूरा हो पाएगा. दरअसल, सरकार (Delhi Govt) ऐसे विद्यार्थियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की तैयारी कर रही है. शनिवार को इस बारे में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की. डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप स्कीम की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद होंगी.

Job Student School College

इन्हें मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ इस वर्ग के सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के बच्चे भी ले पाएंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाबा साहब का अपमान किया, उसके जवाब में हम अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए यह योजना लेकर आए. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, मंत्री मुकेश अहलावत, अवध ओझा, राखी बिड़ला व कुलदीप कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का विदेश में पढ़ने का सपना पूरा होगा. उन्हें विदेश के किसी मनचाहे टॉप विश्वविद्यालय में दाखिला लेना होगा. पढ़ाई के लिए आने- जाने और रहने तक का खर्चा आम आदमी पार्टी की सरकार वहन करेगी.

अमित शाह ने किया बाबा साहब का अपमान

उन्होंने कहा कि अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में बाबा साहब का अपमान किया गया. हमारे द्वारा पेश की गई ये योजना उनका जवाब है. हमने 3 दिन पहले ही देखा कि किस प्रकार देश के गृहमंत्री और भाजपा के नेता अमित शाह ने संसद के अंदर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया. उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए, वह अपमानजनक थे. मैं बाबा साहब का भक्त हूं और इससे मुझे व्यक्तिगत तौर पर काफी पीड़ा पहुंची है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts