हरियाणा सीएम की OBC- SC स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात, यूनिवर्सिटी एजुकेशन का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने नए साल से पहले एक बड़ी घोषणा की है. स्कूल के बाद अब आगे की पढ़ाई के लिए OBC व SC वर्ग के विद्यार्थियों की जेब पर भार नहीं पड़ेगा. इन विद्यार्थियों की फीस का खर्चा अब हरियाणा सरकार उठाएगी. करनाल के इंद्री में आयोजित धन्यवाद रैली में सीएम नायब सैनी ने इसकी घोषणा की. उन्होंने 12वीं के बाद उच्च शिक्षा की फीस माफ करने का ऐलान किया.

Exam Jobs

नए साल से लागू होगा निर्णय

धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि एक जनवरी 2025 से यह निर्णय लागू हो जाएगा. हरियाणा में ओबीसी व एससी समाज का बच्चा देश के किसी भी सरकारी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक या MBBS की पढ़ाई करें. उसकी पूरी फीस का खर्चा प्रदेश सरकार खुद उठाएगी.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा गया हमारी सरकार ने राज्य में अनुसूचित जातियों के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करवाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से जनता ने इस पार्टी का सफाया किया है और ये लोग बार- बार EVM को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इंद्री विधानसभा क्षेत्र को 11 करोड़ रूपए की सौगात

मुख्यमंत्री ने रैली में इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत वाली 4 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया. इनमें मुगल माजरा गांव में 33 kV सब- स्टेशन तथा मटक माजरी में स्विमिंग पूल का उद्घाटन शामिल है. इसके अलावा, इंद्री विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उन्होंने अलग से 5 करोड़ रूपए देने की भी घोषणा की.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.