हरियाणा: धान के भाव में गिरावट से किसानों में मायूसी, बड़ी वजह आई सामने; देखें ताजा कीमतें

चंडीगढ़ | धान की कीमतों में गिरावट से हरियाणा के किसानों में मायूसी छाई हुई है. यह गिरावट 400 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है. ऐसे में कम कीमत पर किसान धान (Dhan Price) बेचने से परहेज़ कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि बारीक किस्म के धान की खरीद प्राइवेट खरीदार करते है. आरोप लगाते हुए नाराज किसानों ने कहा कि कीमत घटाने और चढ़ाने में इनकी पूरी दखलंदाजी रहती है.

Dhan Paddy Mandi

भाव बढ़ने के इंतजार में किसान

किसानों का कहना है कि इस समय मंडी में बासमती, 1121, 1718 किस्मों का बारीक धान आ रहा है. पिछले एक सप्ताह में इन किस्मों के भाव में 400 रूपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट ने किसानों की कमर तोड दी है. ऐसे में फिलहाल फसल बिक्री को रोक लिया गया है और इस इंतजार में हैं कि कब कीमतों में बढ़ोतरी हो और धान की फसल बेची जा सकें.

कीमतों में गिरावट की वजह

मिलर त्रिलोक गर्ग ने बताया की जो स्थिति अनाज मंडी और चावल उद्योग में बनी है उसके पीछे एक तो खाड़ी के देशों में असामान्य हालात होना है. वहीं, चावल का निर्यात रुका है और रुपये सुरक्षित नहीं है. इस बार राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस बार बारीक धान की फसल बहुत अधिक हुई है.

उन्होंने बताया कि मिलरों के पास पिछला स्टॉक बहुत अधिक मात्रा में फंसा है और चावल का निर्यात कम हो रहा है. राइस मिलरों के पास नया स्टॉक खरीदने की क्षमता पूरी हो चुकी है, जिसकी वजह से धान के खरीदार बहुत कम रह गए हैं. त्रिलोक गर्ग ने बताया कि इसी वजह से धान की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. इस समय राइस मिल भी भारी नुकसान में हैं. चावल के दामों में पिछले साल की तुलना में 40% तक की गिरावट आ चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

व्यापारी सतीश कुमार ने बताया कि इस समय मंडी की स्थिति दयनीय बनी हुई है. चावल की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते व्यापारियों का भुगतान भी फिलहाल फंसा हुआ है. चावल के दामों में आई गिरावट के कारण से ही धान की कीमत कम हो गई और मंडी में रुपये की कमी बनी हुई है.

किस्म अधिकतम दाम वर्तमान दाम

  • 1718      3900         3500
  • 1121      4400         4000
  • 1401      3700          3300
  • 1509      3200          2800
  • बासमती    5900          5400
  • सरबती      2600          2200
  • ताज         2600         2200
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.