हरियाणा सरकार का शहीदों को बड़ा सम्मान, परिजनों को अब 50 लाख की बजाय मिलेंगे 1 करोड़ रूपए

चंडीगढ़ | हरियाणा सीएम नायब सैनी (Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में CET समेत कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई है. इस मीटिंग में हिंदी आंदोलन के मातृ भाषा सत्याग्रहियों को हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन देने के फैसले को मंजूरी प्रदान की गई है. पहले हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को 15 हजार रुपए प्रति महीना पेंशन मिलती थी, लेकिन अब इसमें 5 हजार रूपए की बढ़ोतरी की गई है.

CM Nayab Singh Saini

वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा 161 मातृभाषा सत्याग्रहियों या उनके जीवित पति/ पत्नियों को 15 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून में इस बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जिस पर अब कैबिनेट में मुहर लगा दी गई है. इससे प्रदेश पर सालाना करीब 97 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा.

शहीदों के परिवारों को मिलेगा 1 करोड़ रूपया

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बलिदानी सैनिकों व अर्धसैनिक बलों के जवानों के आश्रितों को अब एक करोड़ रुपये मुआवजा राशि देने पर सहमति जताई गई है. अभी तक प्रदेश में बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जाती थी.

इस राशि को बढ़ाने को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा हो चुकी है, जिसे अब लागू कर दिया गया है. इसके अलावा, 12 दिसंबर 1995 को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के दौरान बलिदान देने वाले हीरापुर निवासी सब- इंस्पेक्टर जयभगवान की पत्नी कमलेश शर्मा को शामलात जमीन में से 200 वर्ग गज का प्लाट दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नियम सख्त, स्मोकिंग और अनुशासनहीनता पर लगेगा भारी जुर्माना
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.