फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में लगने वाले सूरजकुंड मेले (Surajkund Mela) के लिए अबकी बार थीम स्टेट को चुन लिया गया है. हालांकि, इस नाम को चुनने में थोड़ी देर जरूर हुई है. शुरुआत में इसके लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान के नाम पर चर्चा हुई थी. अंततः थीम स्टेट के नाम पर फाइनल मोहर लगा दी गई.
शनिवार को हुई घोषणा
हरियाणा पर्यटन विभाग की तरफ से शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा गया कि उड़ीसा को अबकी बार मेले का थीम स्टेट बनाया गया है और मेला परिसर को इस राज्य के रंग में ही सजाया और संवारा जाएगा. बता दें कि इससे पहले भी साल 1993 में उड़ीसा को थीम स्टेट बनाया गया था. अबकी बार थीम स्टेट उड़ीसा का प्रसिद्ध डांस और व्यंजन लोगों को देखने को मिलेगा.
1987 में पहली बार हुआ था आयोजन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल अरावली की वादियों में बनी सूरजकुंड झील के पास अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाता है. पहली बार 1987 में इस मेले का आयोजन हुआ था. इस मेले में हर बार देश- विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं. थीम स्टेट के आए कलाकारों को दूसरे राज्यों से ज्यादा स्टॉल दिए जाते हैं. उनके लिए अलग जॉन तैयार किया जाता है, जहाँ ये कलाकार अपनी स्टॉल्स को लगाते हैं.
