हरियाणा में नए साल पर किसानों के लिए खुशखबरी, सूखा राहत योजना के तहत 90 करोड़ रूपए का मुआवजा जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने नववर्ष के शुभ अवसर पर किसानों को बड़ी खुशखबरी प्रदान की है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) ने किसानों को प्रति एकड़ 2 हजार रूपए का बोनस प्रदान करते हुए “सुखा राहत योजना” के तहत 90 करोड़ रूपए की धनराशि जारी की है. साथ ही, अधिकारियों को आगामी बजट के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं.

Kisan Money

किसानों के लिए खुशखबरी

प्रदेश सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को 90 करोड़ रुपये का बोनस जारी किया है. राणा ने तत्काल राहत उपायों के तहत मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषित सूखा राहत योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 2 हजार रुपये बोनस प्रदान करते हुए यह राशि जारी की है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ की बेटी ने बदली ससुराल के गांव की तस्वीर, करोड़ों रुपये से तैयार हो रहा पर्यटन स्थल

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि यह निर्णय प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों से जूझ रहे धान उत्पादकों को समर्थन देने के उद्देश्य से लिया गया था. उन्होंने अपने कार्यालय से ऑनलाइन बोनस जारी करने के बाद कृषि, बागवानी एवं अन्य सहायक क्षेत्रों के लिए अधिकारियों के साथ प्री- बजट पर भी चर्चा की.

बजट में किसानों का हित सर्वोपरि

कृषि मंत्री ने बजट की तैयारियां करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि किसानों के व्यापक हित की योजनाओं के लिए बजट में रूपरेखा तैयार करें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सभी 24 फसलों की खरीद को प्राथमिकता से पूरा किया जाए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.