Gold Price Today: साल के पहले दिन ही चमका गोल्ड, 78 हजार के पार कीमतें

नई दिल्ली | आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है. साल के पहले दिन ही सोने की कीमतों (Gold Price Today) में बढ़त दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमतों में 372 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा पर पहुंच गई है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. आज चांदी की कीमतों में 117 रुपए की गिरावट दर्ज की गई.

gold 2

आज सोने की कीमतों में आई तेजी

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,650 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. इसी प्रकार मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,700 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,000 रूपये से ज्यादा है. पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमतों में ज्यादा वृद्धि देखने को नहीं मिली है. 15 जनवरी से फिर से शादी और विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, इस दौरान गोल्ड की कीमतें फिर से बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

नया रिकॉर्ड बना सकती है गोल्ड की कीमतें

अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती की गई है, इस वजह से सोने और चांदी पर भी दबाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में चांदी और सोने की कीमत में सबसे बड़ा देखने को मिल सकती है, साल 2025 में अनुमान लगाया जा रहा है कि गोल्ड 82,000 के पास पहुंच जाएगा. चांदी की कीमत भी 95 हजार को पार कर जाएंगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.