हरियाणा में इस दिन से फिर होगी झमाझम बरसात, आज से बदलेगा समां; पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

हिसार | हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 3 जनवरी से प्रदेश में पक्षिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते हवाओं के रुख में बदलाव देखने को मिलेगा. इस कारण उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

BARISH

3 जनवरी से 6 जनवरी के मध्य मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा तथा बीच- बीच में आंशिक बादलवाही भी देखने को मिल सकती है. इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

आगे ऐसा रहेगा मौसम

5 जनवरी रात और 6 जनवरी को राज्य के उत्तर व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं. 7 जनवरी से राज्य में आमतौर पर मौसम खुश्क बना रहेगा और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलेंगी, जिस कारण रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी हुई है तथा कुछ क्षेत्रों में अलसुबह धुंध छाए रहने के भी आसार हैं.

यह भी पढ़े -  17 जुलाई को चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

आज इन शहरों के लिए जारी हुआ अलर्ट

आज 3 जनवरी को प्रदेश के 10 शहरों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है. सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद में हल्की धूप खिलेगी लेकिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में कोल्ड डे का प्रभाव पूरा दिन देखने को मिलेगा. वही भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर में रात के समय कोहरा छाया रहेगा, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts