रेलवे के 2 बड़े मेगा ब्लॉक, एक सप्ताह तक रद्द रहेगी 3 दर्जन ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

अंबाला | रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा जम्मूतवी स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते एक सप्ताह का मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस वजह से जम्मूतवी स्टेशन से संचालित होने वाली 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें पूर्णतः व आंशिक रूप से रद्द रहेगी. वहीं, कई ट्रेनों को रि- शेड्यूल कर संचालित किया जाएगा.

Train Cancelled

रेलयात्रियों को होगी असुविधा

रेलवे द्वारा फिरोजपुर मंडल के अमृतसर रूट के लाडोवाल स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है. ऐसे में दो जगहों पर ब्लॉक के चलते 3 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द रहेगी. वहीं, कोहरे के चलते पहले ही कई ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है. ऐसे में रेलयात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • बाड़मेर से जम्मूतवी के लिए संचालित होने वाली ट्रेन नंबर 14662, शालीमार एक्सप्रेस 8- 14 जनवरी तक रद्द रहेगी. जम्मूतवी से बाड़मेर ट्रेन नंबर 14661, शालीमार एक्सप्रेस 11- 17 जनवरी तक रद्द की गई है.
  • अंबाला कैंट से जम्मूतवी व श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन के लिए जाने वाली एक दर्जन ट्रेनें 8- 14 जनवरी तक रद्द की गई है.
  • ट्रेन नंबर 15652, जम्मूतवी- गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन 8 जनवरी को 3 घंटे की देरी से संचालित होगी.
  • अमृतसर से चलकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन नंबर 12053/ 54 जनशताब्दी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 6 व 8 जनवरी को रद्द रहेगी.
  • अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन 5 व 8 जनवरी को रद्द रहेगी.
  • अमृतसर- सहरसा ट्रेन नंबर 14603/ 04, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन 8 व 10 जनवरी को रद्द रहेगी.
  • अमृतसर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22423- 24, 5 व 6 जनवरी को रद्द रहेगी.
  •  ऋषिकेश व श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14609/ 10, हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन 7 व 8 जनवरी को रद्द रहेगी.
  •  ट्रेन नंबर 14631/ 32, अमृतसर- देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन 7- 8 जनवरी, कोलकाता- अमृतसर ट्रेन नंबर 12317 और 12357/ 58, 5 व 7 जनवरी को रद्द रहेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.