हरियाणा में एक और हाइवे को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, 3 जगहों पर बनेंगे फ्लाईओवर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के एनसीआर शहरों में ट्रैफिक संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम- फरीदाबाद स्टेट हाइवे पर वाहन सरपट दौड़ते रहे, इसके लिए घाटा मोड़, खुशबू चौक डीएलएफ और पाली चौक क्रशर जोन (फरीदाबाद) पर नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा.

Highway

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

इन तीनों जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर कंसल्टेंट ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली है और अब लोक निर्माण विभाग (PWD) जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर इस प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए सीएम नायब सैनी के पास भेजा जाएगा. बता दें कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में नौकरी के लिए दोनों शहरों से हजारों लोगों का आवागमन रहता है. ऐसे में गुरुग्राम- फरीदाबाद स्टेट हाइवे पर खासकर पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक का बहुत अधिक दबाव रहता है. यहां रोजाना हजारों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है.

इस हाइवे पर घाटा मोड़, बंधवाड़ी रेडलाइट और पाली चौक पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम रहता है. ऐसे में राज्य सरकार ने गुरुग्राम- फरीदाबाद स्टेट हाइवे को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने की योजना बनाई है. इसके लिए उपरोक्त तीनों जगहों पर अंडरपास/ फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई है. लोक निर्माण विभाग द्वारा इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनवाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया है, जो तीनों जगहों पर सर्वे कर डीपीआर तैयार कर रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

40 करोड़ रूपए होंगे खर्च

DPR तैयार करने के लिए नियुक्त किए गए कंसल्टेंट ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें कंसल्टेंट ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने की जरूरत होगी. ऐसे में PWD अधिकारियों ने कंसल्टेंट को तीनों जगहाें पर कितनी जमीन की जरूरत होगी समेत अन्य जानकारियां मांगी है.

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही डीपीआर को फाइनल कर मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा. इन तीनों जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण में करीब 40 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.