बहादुरगढ़ के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, किए यह बड़े ऐलान

झज्जर | हरियाणा के बहादुरगढ़ में सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कई घोषणाएं की. इस मौके पर उन्होंने सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा वह न केवल भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, बल्कि महिलाओं के उत्थान के लिए जो उन्होंने संघर्ष किया और योगदान दिया, वह हमेशा अविस्मरणीय रहेगा.

Nayab Singh Saini

सरकारी स्तर पर मनाई जाएगी सावित्रीबाई फुले की जयंती

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब से सावित्रीबाई फुले की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाएगी. उन्होंने भिवानी जिले के लोहारू स्थित राजकीय महिला कॉलेज का नाम अब माता सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखने की घोषणा की. उन्होंने बहादुरगढ़ के लिए भी अनेक घोषणाए की. उन्होंने कहा कि जल्दी ही बहादुरगढ़ से आसौदा मेट्रो का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ नगर परिषद के मानदंड पूरे हो जाने पर उसे नगर निगम का दर्जा दे दिया जाएगा.

की ये घोषणाएं

उन्होंने लाइन पार फाटक पर अंडर पास के निर्माण के साथ बहादुरगढ़ सड़क का नवीनीकरण करने की घोषणा की. पुराने कोर्ट के पास स्थित खाली जमीन पर पार्क विकसित करने, पुराने बस अड्डे के पास व्यायामशाला/ योगशाला बनाने, उत्तरी बाईपास का निर्माण करने, नई अनाज मंडी के निर्माण में तेजी लाने, वार्ड 7 और 8 में छठ पूजा घाट बनाए जाने समेत कई ऐलान किए.

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी की सरकार द्वारा अवैध कॉलोनीयों को वैध किया जा रहा है, ताकि इन कॉलोनी के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं. उन्होंने शहर के समग्र विकास के 5 करोड रुपए का अधिक अतिरिक्त बजट आवंटिती करने की भी घोषणा की.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts