हरियाणा- पंजाब से कुंभ मेले के लिए संचालित होगी स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग और स्टॉपेज

अंबाला | हरियाणा से कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी सौगात दी है. रेलवे ने कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लेते हुए इनका पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है. ताकि श्रद्धालु पहले ही टिकट आरक्षित करवाकर अपने सफर को सुविधाजनक बना सकें.

Train Railways

रेलवे ने अंबाला मंडल के अधीन अंब अंदौरा सहित बठिंडा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है. इसके अलावा, फिरोजपुर मंडल के फिरोजपुर और अमृतसर रेलवे स्टेशन से भी विशेष ट्रेनें संचालित होगी. दिल्ली और देहरादून से भी कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04526, भटिंडा से 19, 22, 25 जनवरी और 8, 18 व 22 फरवरी को संचालित होगी. इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04524, फाफामऊ से 20, 23, 26 जनवरी और 9, 19 व 23 फरवरी को चलेगी. भटिंडा से ट्रेन सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर सुबह 08.20 बजे अंबाला कैंट और रात 11.55 बजे फाफामऊ स्टेशन पर पहुंचेगी.

इसी तरह फाफामऊ से ट्रेन सुबह साढ़े 6 बजे रवाना होकर रात 09.25 बजे अंबाला कैंट और देर रात 1 बजे भटिंडा पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर- जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ व राय बेरली रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

अंब अंदौरा से संचालित होगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 04528, का संचालन अंब अंदौरा से 17, 20, 25 जनवरी और 9, 15, 23 फरवरी को होगा. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04527, फाफामऊ से 18, 21, 26 जनवरी और 10, 16 , 24 फरवरी को संचालित होगी. अंब अंदौरा से ट्रेन रात 10.05 बजे रवाना होकर देर रात 1.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 6 बजे फाफामऊ पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन फाफामऊ से रात साढ़े 10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1 बजे अंबाला कैंट और शाम 5.50 बजे अंब अंदौरा आगमन करेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ऊना हिमाचल, नंगलडैम, आनंदपुर साहिब, रोपड़, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर- जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ व राय बरेली रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

अमृतसर से कुंभ मेले के लिए चलेगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 04662, अमृतसर से 9, 19 जनवरी और 6 फरवरी को संचालित होगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04661, फाफामऊ से 11, 21 जनवरी और 8 फरवरी को संचालित होगी. अमृतसर से ट्रेन रात 8.10 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 7 बजे फाफामऊ पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में फाफामऊ से ट्रेन सुबह साढ़े 6 बजे रवाना होकर रात 11.40 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह सवा 4 बजे अमृतसर आगमन करेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर- जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गढमुक्तेशर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और राय बरेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

फिरोजपुर से चलेगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 04664, फिरोजपुर से 25 जनवरी और वापसी में ट्रेन नंबर 04665, फाफामऊ से 26 जनवरी को चलेगी. फिरोजपुर से ट्रेन दोपहर 1.25 बजे रवाना होकर शाम 7.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे फाफामऊ पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में फाफामऊ से ट्रेन शाम साढ़े 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.35 बजे अंबाला कैंट और शाम 4.45 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फरीदकोट, कोट कपूरा, भटिंडा, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और राय बरेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.