दिल्ली के बाद हरियाणा में भी दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में सफ़र का नया अध्याय लिखने वाली नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) से जुड़ी खबर हरियाणा के लिए खुशखबरी लेकर आएगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच के खंड का उद्घाटन करेंगे. इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ के बीच सफर बेहद आसान हो जाएगा.

Rapidx Train

आगामी चरण में नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से लेकर वाया गुरुग्राम होते हुए रेवाड़ी के धारूहेड़ा तक दौड़ेगी. गुरुग्राम में यह मेट्रो लाइन से कनेक्ट होगी.

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

दिल्ली में सराय काले खां, जोरबाग, मुनीरका, एरो सिटी में स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. हरियाणा के गुरुग्राम और रेवाड़ी में 9 जगहों पर स्टेशन बनेंगे जिनमें साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर और धारूहेड़ा शामिल हैं.

एक चरण में दौड़ेगी नमो भारत

पिछले साल अक्टूबर में आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच एक बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया है कि सराय काले खां से लेकर धारूहेड़ा तक नमो भारत ट्रेन के रूट का निर्माण एक चरण में किया जाएगा. इस रूट पर राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला और मानेसर में भूमिगत स्टेशन का निर्माण किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच आवागमन बनेगा आसान, इस रूट से होते हुए बनेगी एक और नई सड़क

5 इंटरचेंज होंगे स्टेशन

नमो भारत ट्रेन रूट पर पांच जगहों पर इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. नमो भारत ट्रेन साइबर सिटी और हीरो होंडा चौक पर ओल्ड गुरुग्राम में प्रस्तावित मेट्रो से जुड़ेगी. राजीव चौक पर भोंडसी से रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो में जुड़ेगी. सेक्टर- 56 से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो से यह गांव खेड़की दौला और पंचगांव में जुड़ेगी.

DPR से मंजूरी का इंतजार

हरियाणा में नमो भारत ट्रेन के प्रोजेक्ट को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए सूबे की नायब सैनी सरकार 34 हजार करोड़ रूपए की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को अपनी मंजूरी प्रदान कर चुकी हैं. अब शहरी एवं आवास मंत्रालय से डीपीआर मंजूरी का इंतजार हो रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.