डाक विभाग ने लांच की खास बीमा पॉलिसी, हर साल 565 रूपए जमा करने पर मिलेगी 10 लाख रूपए तक क्लेम राशि

नई दिल्ली | साल 2025 के शुभ अवसर पर डाक विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को एक खास स्कीम का तोहफा दिया है. डाक विभाग द्वारा एक नया बीमा प्रोडक्ट लांच किया गया है, जिसमें उपभोक्ताओं को दुर्घटना बीमा सहित ढेर सारे फायदे मिलेंगे. इस बीमा योजना के तहत उपभोक्ताओं को 1.54 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से 565 रूपए वार्षिक प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा.

insurance policy

इस बीमा पॉलिसी की अवधि 1 साल की होगी और 18- 65 साल तक की उम्र के व्यक्ति इस बीमा पॉलिसी के लिए पात्र होंगे.

दुर्घटना पर मिलेगी इतनी रकम

डाक विभाग की इस बीमा योजना के तहत, दुर्घटना की वजह से होने वाली मृत्यु या विकलांगता पर 10 लाख रूपए की बीमा राशि मिलेगी. दुर्घटना के कारण मौत होने पर नॉमिनी व्यक्ति को 10 लाख रूपए की आर्थिक मदद मिलेगी. दुर्घटना के चलते स्थाई विकलांगता पर 10 लाख रूपए का कवर प्रदान किया जाएगा.

लाभार्थियों को मिलेंगे ये लाभ

सहायक डाक अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि बीमा योजना के लाभार्थियों को ओपीडी के तहत 30 हजार रूपए का लाभ मिलेगा जिसमें फार्मेसी, डायग्नोस्टिक और एक साल में 10 शारिरिक परामर्श शामिल हैं. प्रत्येक परामर्श पर लाभार्थी को 1500 रूपए तक दिए जाएंगे. अस्पताल में भर्ती होने पर 60 हजार रूपए तक का कवर मिलेगा. अस्पताल में भर्ती होने पर 10 दिनों तक 1,000 रूपए प्रति दिन की राशि मिलेगी और यह लाभ हर साल 30 दिनों तक मिलेगा.

यह भी पढ़े -  LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

कोमा में जाने की स्थिति में यदि व्यक्ति कम से कम 96 घंटों तक उत्तेजनाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करता है तो 1 लाख तक का लाभ मिलेगा. हड्डी टूटने की स्थिति में भी एक लाख तक का लाभ दिया जाएगा. बीमित व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु के मामले में उसके अधिकतम 2 बच्चों को एक लाख तक का शिक्षा लाभ मिलेगा.

अंतिम संस्कार के लिए भी मिलेगा खर्च

डाक विभाग की योजना के अनुसार, बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के खर्च के रूप में 5 हजार रुपए तक का लाभ दिया जाएगा. यह योजना डाक विभाग के उपभोक्ताओं को दुर्घटनाओं से संबंधित वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.