हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, ज्यादा वजन वाले कर्मियों को होगी दिक्कत

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के कर्मचारियों को लेकर सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है. इस फैसले के अनुसार, राज्य पुलिस में तैनात तोंद वाले मोटे पुलिस कर्मचारियों को अब शारीरिक फिटनेस ठीक करने के लिए एक मौका दिया जाएगा. यदि वह निर्धारित समय में शारीरिक तौर पर फिट नहीं हुए, तो विभागीय स्तर पर उनके काम में बदलाव किया जा सकता है.

POLICE 3

संदिग्धों का पीछा करने में असमर्थ मोटे पुलिसकर्मी

हरियाणा पुलिस महानिदेशक की ओर से राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, आयुक्तों को पत्र लिखकर इस बारे में निर्देशित किया गया है. यह मामला हाई कोर्ट तक चला गया है. जून 2022 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को सभी जिलों के एसपी से मोटे पुलिसकर्मियों की लिस्ट मांगने के लिए बोला था. यह निर्देश उन रिपोर्ट्स के बाद आया था, जिनमें कहा गया था कि ज्यादा वजन वाले पुलिसकर्मी ड्रग्स और आबकारी मामलों में संदिग्धों का पीछा करने या उन्हें पकड़ने में समर्थ नहीं है.

अनिल विजय ने भी जारी किए थे आदेश

हरियाणा की पूर्व मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन गृह मंत्री अनिल विज ने इस बारे में आदेश जारी किए थे. हालांकि, विज के आदेशों में मोटे पुलिस कर्मचारियों को पब्लिक डीलिंग के काम से हटाकर पुलिस लाइन में भेजने तथा उनके लिए हर दिन की परेड जरूरी करने को कहा गया था. विज की तरफ से आदेश जारी करने के कुछ वक़्त बाद ही भाजपा में नेतृत्व बदलाव हो गया और मनोहर लाल के स्थान पर नायब सैनी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

शुरू किया जाएगा 40 दिन का फिटनेस प्रोग्राम

पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव हुए. अब नई सरकार के बनने के बाद महानिदेशक ने कर्मचारियों की फिटनेस पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया. पुलिस महानिदेशक ने निर्देश जारी किए हैं कि 10 दिन के अंदर मोटे पुलिसकर्मियों की पहचान की जाए. इसके बाद, फिटनेस प्रोग्राम की भी शुरुआत की जाएगी जिसकी अवधि 40 दिन की रहेगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.