नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली व आटो- रिक्शा चालकों के लिए खुशखबरी, रेल मंत्री ने की घोषणाएं

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर काम करने वाले ऑटो रिक्शा चालकों और कुलियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. मंगलवार की सुबह स्टेशन पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी शिकायतों को सुनते हुए उनके काम की स्थिति में सुधार के लिए समाधान का वादा किया.

New Delhi Railway Station

पार्किंग शुल्क में दी राहत

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क में बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पहले टैक्सी वालों के लिए पहले पार्किंग शुल्क 1,200 रूपए था लेकिन अब इसे घटाकर 400 रूपए कर दिया गया है. वहीं, आटो रिक्शा चालकों को अब पार्किंग शुल्क के लिए 700 रूपए नहीं बल्कि 200 रूपए देने होंगे. उन्होंने बताया कि यदि आटो रिक्शा चालकों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वे 9717633061 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. यहां उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा.

रेल मंत्री ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए कुछ और महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि सर्दी और बारिश से बचने के लिए आराम घर बनाए जाएंगे. रेलवे कुलियों के लिए 50 से ज्यादा रेस्ट हाउस बनाएं जाएंगे. इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करते हुए इन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. रेलवे स्कूलों में कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा. उनका कहना है कि ये बदलाव और सुविधाएं उनके काम को और बेहतर बनाने के लिए किए गए हैं, ताकि सभी को ज्यादा- से- ज्यादा सुविधाएं मिल सकें और वे बिना किसी परेशानी के अपनी सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रख सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.