चंडीगढ़ में श्रमिकों के लिए खुशखबरी, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मिली सौगात

चंडीगढ़ | पंजाब एंड हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में संगठित और असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) ने इन लोगों को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. यह नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी.

Majdur Shramik

न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 14,142 रूपए और दैनिक वेतन 544 रूपए तय किया गया है. वहीं, अर्द्धकुशल-2 श्रेणी का मासिक वेतन 14,292 रूपए और दैनिक वेतन 550 रूपए होगा. इसी तरह अर्द्धकुशल- 1 का मासिक वेतन 14,392 रूपए और दैनिक वेतन 554 होगा.

कुशल- 2 श्रेणी के श्रमिकों का मासिक वेतन 14,592 रूपए और दैनिक वेतन 561 रूपए होगा, जबकि कुशल- 1 का मासिक वेतन 14,817 रूपए और दैनिक वेतन 570 रूपए होगा. वहीं, अति-कुशल श्रमिकों को अब 15,217 रूपए मासिक और 585 रूपए दैनिक वेतन मिलेगा.

श्रमिकों ने जताई खुशी

होटल और रेस्तरां जैसे क्षेत्रों में यदि खाद्य और आवास सुविधा दी जाती है, तो वेतन में कटौती होगी. उदाहरण के लिए अकुशल श्रमिकों को 12,374 रूपए और अर्द्धकुशल- 2 को 12,505 रूपए मासिक वेतन मिलेगा. चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले पर श्रमिकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी से परिवार का पालन- पोषण करने में कुछ हद तक राहत मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.