झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर माजरा को अब नया नाम मिल गया है. इसे बदलकर अब बिरहड़ माजरा के नाम से जाना जाएगा. इसे लेकर सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 16 अगस्त 2024 के गजट नोटिफिकेशन के तहत यह निर्णय लिया गया है. अब से गांव से जुड़े सभी सरकारी कामों में इसी नए नाम का ही इस्तेमाल किया जाएगा.
गांव को मिलेगी नई पहचान
इस बारे में जानकारी देते हुए बीडीपीओ, बेरी ने बताया कि इन बदलावों के बारे में सभी संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है. गांव का बदला हुआ यह नाम प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत सुचारू रूप से लागू किया जाएगा.
ग्राम पंचायत से जुड़े हुए सभी सरकारी दस्तावेजों में अब मोहम्मदपुर माजरा को बिरहड़ माजरा के नाम से मान्यता दी जाएगी. हालांकि, सरकार ने इस बदलाव के पीछे के विस्तृत कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह निश्चित है कि इस परिवर्तन से गांव को एक नई पहचान प्राप्त होगी.
