दिल्ली विस चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी गारंटी, युवाओं को मिलेंगे 8500 रूपए महीना

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) हो या फिर बीजेपी या फिर कांग्रेस की बात करें, तो वोटर्स को रिझाने के लिए हर रोज कोई नई घोषणा हो रही है.

Congress INC

‘युवा उड़ान योजना’ का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP और बीजेपी के बाद अब कांग्रेस के बड़े नेता भी एक्टिव हो चले हैं. ये नेता दिल्ली में छोटी- बड़ी सभाओं के जरिए अपना माहौल बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. इस बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने नई घोषणा की है.

सचिन पायलट ने कहा कि यदि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करती है तो शिक्षित बेरोजगारों को प्रोत्साहन देने के लिए एक साल तक 8500 रूपए हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी. उन्होंने बताया कि ‘युवा उड़ान योजना’ के तहत युवाओं को एक साल की अप्रेंटिशिप और हर महीने 8500 रुपये दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के लोगों को कालिंदी कुंज और मथुरा रोड के जाम से मिलेगी राहत, जल्द मिल सकती है नए एक्सप्रेसवे की सौगात

पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी

उन्होंने कहा कि किसी को शक नहीं होना चाहिए कि दिल्ली का चुनाव कांग्रेस पार्टी एड़ी- चोटी का जोर लगाकर लड़ रही है. पायलट ने कहा कि पहले भी जब- जब यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार रही, खूब विकास हुआ है. कांग्रेस के शासनकाल में देश के सभी मेट्रो शहरों की तुलना में दिल्ली सबसे ज्यादा विकसित थी. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह और 25 लाख के स्वास्थ्य बीमा योजना की गारंटी दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.