सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति को पहुंचाए अस्पताल, 25 हजार रूपए इनामी राशि देगी सरकार

नई दिल्ली | सड़क हादसे में घायल शख्‍स को अगर पहले 1 घंटे में ही उचित इलाज मिल जाए, तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि, पुलिस के पचड़ों से बचने के लिए लोग मदद करने से बचते हैं. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वालों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है.

ACCIDENT IMAGE

अब मिलेंगे 25 हजार रूपए

रोड एक्सीडेंट के दौरान इंसानियत दिखाने वालों पर केन्द्र सरकार ने बड़ी मेहरबानी दिखाई हैं. केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाने वालों के लिए दी जाने वाली इनामी राशि में बढ़ोतरी करने वाली है. गडकरी ने बताया कि उन्होंने अपने सड़क परिवहन मंत्रालय को पुरस्कार राशि बढ़ाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट का शिकार हुए शख्स को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा. फिलहाल, ऐसा करने पर 5,000 रुपये पुरस्कार दिया जाता है.

नितिन गडकरी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि देश में सेफ ट्रैवल को बढ़ावा दिया जा सके और जल्‍द- से- जल्‍द पीड़ित को राहत पहुंचाकर उसकी जान को बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि मौजूदा 5 हजार रूपए इनामी राशि उस व्यक्ति के लिए बहुत कम है, जो सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को पहले एक घंटे के दौरान अस्पताल पहुंचाता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

मिलेगा 10 फीसदी कमीशन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं कि यदि कोई गलत ढंग से सड़क पर खड़े वाहन का फोटो नंबर सहित भेजेगा और उस वाहन का चालान हो जाएगा, तो चालान की राशि का 10% रुपया कमीशन के रूप में सूचना देने वाले व्यक्ति को मिलेगा. इससे लोग सक्रिय और जागरूक होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.