हरियाणा के कृषि मंत्री ने किसानों को दी बड़ी राहत, सीधे बैंक खातों में भेजी 184 करोड़ रुपये की रकम

चंडीगढ़ | हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों के के लिए एक अहम फैसला लेते हुए रविवार को 184 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी. इस राहत राशि में फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों के लिए 10,393 मशीनों पर 122 करोड़ रुपये का अनुदान और 62 करोड़ रुपये का बोनस भी शामिल है.

Farmer Kisan

किसानों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के प्रति सजग है. यह प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी सुधरेगी. उन्होंने कहा कि 2024 के खरीफ सीजन में मौसम की खराबी के कारण प्रभावित कृषि और बागवानी फसलों के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का फैंसला लिया गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

इतनी राशि हुई जारी

इसके तहत अब सीधे किसानों के खातों में 62 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है. अब तक 8.18 लाख किसानों को 860 करोड़ रुपये का बोनस डीबीटी के माध्यम से मिल चुका है. उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों पर कुल 10,393 मशीनों पर 122 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts