फरीदाबाद में 2.82 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, विपुल गोयल बोले- 100 दिन में लाएंगे परिवर्तन

फरीदाबाद | रविवार को ओल्ड फरीदाबाद में गढ़ी मोहल्ला चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 2 करोड़ 82 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सड़क निर्माण, सीवर लाइन मेंटेनेंस, ट्यूबवेल और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया.

Vipul Goyal Cabinet Minister

100 दिनों में लाएंगे परिवर्तन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद से सभी मंत्री मिशन मोड में काम कर रहे हैं. खुद उन्होंने 100 दिन के अंदर फरीदाबाद शहर में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. बता दें कि विपुल गोयल द्वारा 10 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया था.

जनता के सामने रखेंगे लेखा- जोखा

‘उत्कृष्ट फरीदाबाद’ के विजन के तहत, विपुल गोयल अपने मंत्रालय और क्षेत्र की उन्नति के लिए समग्र विकास पर जोर दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार पारदर्शी प्रशासन के लिए वचनबद्ध हैं. आगामी 27 जनवरी को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सभी कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जाएगा. मंत्री गोयल ने यह भी कहा कि जनता ने उन्हें राजनीति के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए चुना है. इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और फरीदाबाद को समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ाने में मदद मिलेगी.

‘उत्कृष्ट फरीदाबाद’ का करेंगे निर्माण- गोयल

मंत्री गोयल ने कहा, “यह मेरा धर्म है कि मैं जनता के प्रति समर्पित रहकर हर वह कार्य करूं जो संभव है और उन कार्यों को भी संभव बनाऊं जो अभी कठिन प्रतीत होते हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि जिस प्रकार चुनाव में उन्होंने अपार समर्थन और विश्वास जताया, वैसा ही आशीर्वाद और सहयोग भविष्य में भी बनाए रखें. आपके सहयोग से मैं हर दृष्टिकोण से फरीदाबाद को बेहतर बनाकर ‘उत्कृष्ट फरीदाबाद’ का निर्माण करूंगा.”

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts