चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से अब राज्य के युवाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है. सरकार युवाओं को दक्ष बनाने की पॉलिसी पर कार्यरत है. युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने कहा, ” हरियाणा के युवाओं को विभिन्न देशों की भाषाओं में दक्ष बनाने के लिए एक स्पेशल पॉलिसी बनाई जाएगी, जिसका खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. युवाओं को विदेशी भाषाएं सिखाने और संबंधित एजेंसी से इनका प्रमाणन कराने का सारा खर्च अब राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा.”
खोले जाएंगे उन्नत कौशल केंद्र
सीएम सैनी का कहना है कि “सरकार द्वारा हारट्रोन उन्नत कौशल केंद्र परियोजना शुरू की जा रही है. इसके तहत, पहले साल में 87 उन्नत कौशल केंद्र ओपन होंगे. ये केंद्र एनएसक्यूएफ मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र देंगे. इससे युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कौशल में प्रशिक्षित होने में सहायता मिलेगी.
युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
पहले हारट्रोन के कौशल केंद्र मुख्य तौर से डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खोले जाते थे, मगर अब इन्हें उप- मंडलों और ग्रामीण विकास खंडों में भी खोला जाएगा. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और ब्लॉक चेन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे युवाओं के लिए रोजगार के मौके ज्यादा मिलेंगे.”
पंचकूला सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में उपस्थित युवा शक्ति को संबोधित कर,इस शुभ अवसर की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर गांव के युवा साथियों… pic.twitter.com/NIAGRgg5eN
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) January 12, 2025
2030 तक हर युवा को कौशलयुक्त बनाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर देने के लिए सरकार ने करीबन 258 उद्योगों के साथ साझेदारी करके व्यावहारिक प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया है. राज्य सरकार का लक्ष्य है कि साल 2030 तक राज्य का हर युवा कौशलयुक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध हो. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्कूलों में एनएसक्यूएफ, कॉलेजों में पहल योजना, विश्वविद्यालयों में इनक्यूबेशन सेंटर और तकनीकी संस्थानों में आवश्यकता के मुताबिक प्रशिक्षण के लिए उद्योगों के साथ एमओयू जैसे प्रभावी फैसले लिए गए हैं.
