हरियाणा के स्कूल और कॉलेज इस दिन मनाएंगे ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’, पेंटिंग- निबंध और स्किट से चलेगा जागरूकता अभियान

चंडीगढ़ | हरियाणा में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) को धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं. इस अवसर पर राज्यभर के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ की थीम पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इनमें वाद- विवाद, चर्चा, ड्राइंग, स्किट, गीत, पेंटिंग, और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी.

Election

आधिकारिक पत्र हुआ जारी

इस बारे में मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंध निदेशकों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा रजिस्ट्रारों को आधिकारिक पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि भारत के निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

25 जनवरी को मनाया जाता है हर साल

हर साल 25 जनवरी को यह दिवस मतदान केंद्र स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर तक व्यापक रूप से मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य हर एक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल कराने के प्रति जागरूकता फैलाना और मतदान के महत्व को समझाना है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts