दिल्ली की सियासी जंग में उतरे हरियाणा के मंत्री, जल्द नजर आएंगे CM सैनी; बढ़ेगा राजनीतिक पारा

नई दिल्ली | जल्द ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) संपन्न करवाए जाएंगे, जिनकी तैयारियों में भाजपा ने हरियाणा के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के मंत्री राजधानी के अलग- अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और जनता से संपर्क कर रहे हैं. केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल पहले से दिल्ली में सक्रिय नजर आ रहे हैं. प्रदेश के बाकी नेता भी चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं.

CM Nayab Singh Saini

सीएम सैनी जल्द करेंगे प्रचार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जल्द ही दिल्ली चुनाव प्रचार में शामिल होंगे. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला पहले ही सक्रीय नज़र आ रहे हैं. हरियाणा में पार्टी ने जिस बूथ मैनेजमेंट के जरिए सत्ता हासिल की थी, उसी रणनीति को दिल्ली चुनाव में भी अपनाया जाएगा.

इसके साथ जनता को “डबल इंजन की सरकार” के फायदे भी गिनवा रहे हैं. कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कृष्ण लाल पंवार और महिपाल ढांडा सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली दिल्ली के नेताओं के साथ मिलकर प्रचार की योजना बना रहे हैं.

विपुल गोयल ने AAP पर साधा निशाना

इसी क्रम में चुनाव प्रचार से पहले और बाद में कापरनिक्स मार्ग स्थित हरियाणा भवन में लगातार बैठकें हो रही हैं और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निवास पर भी लगातार बैठकें हो रही हैं. दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दावा किया कि कांग्रेस का दिल्ली में खाता भी नहीं खुलेगा और भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी. खाद्य और आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत का असर राजधानी के चुनावों में भी देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

भाजपा हासिल करेगी बहुमत- CM सैनी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जवाबी हमला बोला. उन्होंने कहा, “अब दिल्ली की जनता कहेगी, ‘कालिया, अब तेरा क्या होगा?’.” सैनी ने आरोप लगाया कि जो लोग कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई करने का दावा करते थे, वे खुद भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार आम आदमी पार्टी को करारा जवाब देगी और भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts