हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले इन छात्रों को मिलेंगे 1 हजार रूपए महीना, रहेगी यह शर्त

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन करने का फैसला लिया है. सरकार ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों को हर महीने 1 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है. वार्षिक परीक्षा में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्रों को इस प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा.

FotoJet 24

यह रहेगी शर्त

सभी कक्षाओं में अपने वर्ग में प्रथम आने वाले एक छात्र और एक छात्रा को यह राशि मिलेगी, बशर्ते कि उसने न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूर प्राप्त किए हों. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र स्टूडेंट्स के नाम 24 जनवरी तक निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं.

2005 में हुई थी शुरुआत

शिक्षा उत्कृष्टता प्रोत्साहन (EEE) के तहत राजीव गांधी छात्रवृत्ति की शुरुआत वर्ष 2005- 06 में की गई थी. इस योजना के अन्तर्गत, कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले उन छात्रों को छात्रवृत्ति/ प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिन्होंने पिछली कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

प्रत्येक विद्यालय में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बालक और बालिका वर्ग में एक- एक विद्यार्थी को पुरस्कार के रूप में यह राशि प्रदान की जाती है. इस योजना के तहत, न्यूनतम 60% अंक हासिल करना अनिवार्य है. शिक्षा विभाग का कहना है कि इस प्रोत्साहन राशि से मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद का लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.