रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 50 दिनों तक रद्द रहेगी जम्मू जाने वाली यह ट्रेनें

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर जम्मूतवी स्टेशन पर पुर्नविकास कार्य के कारण 15 जनवरी से 6 मार्च तक नॉन- इण्टरलॉकिग ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा. खासकर वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Train Cancelled

रद्द ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 12414, जम्मूतवी- अजमेर रेलसेवा 6 फरवरी से 6 मार्च तक (29 ट्रिप)
  • ट्रेन नंबर 12413, अजमेर- जम्मूतवी 7 फरवरी से 7 मार्च तक (29 ट्रिप)
  • ट्रेन नंबर 19027, बान्द्रा टर्मिनस- जम्मूतवी रेलसेवा 22 फरवरी व 1 मार्च को (2 ट्रिप)
  • ट्रेन नंबर 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 24 फरवरी व 3 मार्च (2 ट्रिप)

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 19223, गांधीनगर कैपिटल- जम्मूतवी रेलसेवा 14 जनवरी से 5 मार्च तक गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान कर पठानकोट तक संचालित होगी. यह रेलसेवा पठानकोट- जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19224, जम्मूतवी- गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा 15 जनवरी से 6 मार्च तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी. यह रेलसेवा जम्मूतवी- पठानकोट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19415, साबरमती- श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा 19 व 26 जनवरी, 2, 9, 16 व 23 फरवरी तथा 2 मार्च को साबरमती से प्रस्थान कर फिरोजपुर तक संचालित होगी. यह रेलसेवा फिरोजपुर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19416, श्री माता वैष्णोदेवी कटरा साबरमती रेलसेवा 21 व 28 जनवरी, 4, 11, 18, 25 फरवरी तथा 4 मार्च को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के स्थान पर फिरोजपुर से संचालित होगी. यह रेलसेवा श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा फिरोजपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19107, भावनगर टर्मिनस- शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा जो 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी तथा 2 मार्च को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान कर जालन्धर सिटी तक संचालित होगी. यह रेलसेवा जालन्धर सिटी शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 20 व 27 जनवरी, 3, 10, 17, 24 फरवरी तथा 3 मार्च को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन के स्थान पर जालन्धर सिटी से संचालित होगी. यह रेलसेवा शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- जालन्धर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.