भारतीय रेलवे ने शुरू की WhatsApp सेवा, रेलयात्रियों को मिलेगी ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारियां

नई दिल्ली | रेलयात्रियों को सफर के दौरान बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं. इसी कड़ी में यात्री अब WhatsApp की मदद से PNR स्टेटस, ट्रेन का लाइव स्टेटस, टिकट बुकिंग, ट्रेन शेड्यूल, कोच की स्थिति और खाने का आर्डर समेत ट्रेन यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा के मामले में शिकायत दर्ज कराने जैसी कई अन्य जानकारी हासिल कर सकेंगे.

Indian Railways WhatsApp

रेलवे ने जारी किया नंबर

WhatsApp Railofy चैटबॉट के आधार पर काम करता है. रेलवे की WhatsApp सेवा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में 98811-93322 नंबर सेव करना होगा. WhatsApp खोलने के बाद आपको इस चैटबॉट के मैसेज बॉक्स में जाकर अंग्रेजी में Hi लिखना होगा.

कुछ देर बाद एक मैसेज आएगा, जिसमें PNR स्टेटस, फूड ऑर्डर, ट्रेन स्टेटस जैसे कई ऑप्शन दिखेंगे. इन ऑप्शन में ट्रेन में खाना, मेरी ट्रेन कहां है, कन्फर्म यात्रा की गारंटी, वापसी टिकट बुक करें, ट्रेन का शेड्यूल, कोच की स्थिति और ट्रेन यात्रा के दौरान शिकायत जैसे ऑप्शन दिखेंगे. सेलेक्ट सर्विस में जाकर ऑप्शन चुनें, आगे की प्रक्रिया को फॉलो करें और आगे बढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: सोनीपत की ओर चली मेट्रो, कुल 21 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

यात्रियों की सुविधा में इजाफा करना उद्देश्य

भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि WhatsApp सेवा शुरू करने का एकमात्र लक्ष्य रेलयात्रियों के लिए बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है. इस उपयोगकर्ता- अनुकूल पहल के साथ, भारतीय रेलवे का लक्ष्य अपने यात्रियों को सहज, वास्तविक समय सहायता देना है. इससे ट्रेन का सफर और ज्यादा आरामदायक और बेहतर हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.