PM सूर्य घर योजना में अब सोलर पैनल लगवाने के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा, इतने रूपए मिलेगी सब्सिडी

नई दिल्ली | PM सूर्य घर योजना के तहत, अब उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं चुकाना होगा. इसके लिए लोग अलग- अलग तरह की स्कीमें अपना रहे हैं. वहीं, अब बिजली बिल को बचाने के लिए बहुत से लोगों ने अपने घरों में सोलर पैनल भी लगवाने शुरू कर दिए हैं. सोलर पैनल लगवाने से लोगों को बिजली बिल से छुटकारा मिल जाता है.

Solar System

सोलर पैनल पर मिलेगी सब्सिडी

भारत सरकार भी लोगों को सोलर पैनल लगवाने पर सहायता देती है. केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इसके लिए प्रधानमंत्री बिजली योजना शुरू की गई है, जिसके तहत घर में सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है. अब सरकार की ओर से इस योजना में दो नए वित्तीय मॉडल भी लॉन्च हो गए हैं. इन दोनों ही मॉडल की खास बात यह है कि इनमें उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं चुकाना होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

इतने रूपए मिलेगी सब्सिडी

उपयोगिता- आधारित एकत्रीकरण मॉडल मॉडल के तहत डिस्कॉम यानि बिजली वितरण कंपनियों और राज्य द्वारा संचालित कंपनियां उपभोक्ताओं के घर में सोलर पैनल लगाएंगी, जिनके लिए वह उपभोक्ताओं से भुगतान लेगी. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 30,000 रुपये, 3 किलोवाट तक के पैनल पर 48,000 रुपये, तो वहीं 3 किलोवाट से ऊपर का सोलर पैनल लगवाने पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.