पानीपत | हरियाणा के स्टार जैवलिन थ्रोअर एवं ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने सोनीपत जिले के गांव लड़सौली की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ 7 फेरे लिए है. यह शादी 17 जनवरी को शिमला में बेहद ही गोपनीय समारोह में हुई है. नीरज ने सभी को शादी को गोपनीय रखने के लिए कहा था. रविवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है.
नीरज चोपड़ा की दुल्हन हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं. वह भी एक खिलाड़ी हैं, जो USA से स्पोर्ट्स स्टडी कर रही हैं. दोनों हनीमून के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं. उनके वापस भारत लौटने के बाद ही रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नीरज चोपड़ा ने लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत, अपने परिवार के साथ की. परिवार ने शादी के बारे में किसी को सूचना नहीं दी थी. शादी का कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से रखा गया था. शादी में दोनों पक्षों के पारिवारिक सदस्य शामिल हुए थे. गांव और रिश्तेदारी में भी किसी को शादी के बारे में नहीं पता था.
जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। 🙏
Grateful for every blessing that brought us to this moment together. Bound by love, happily ever after.
नीरज ♥️ हिमानी pic.twitter.com/OU9RM5w2o8
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) January 19, 2025
सुर्ख़ियों में छाई हिमानी मोर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से शादी कर गांव लड़सौली की रहने वाली हिमानी मोर एकदम से सुर्खियों में आ गई हैं. हिमानी मोर का परिवार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से भरा हुआ है. परिवार के कई सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं में तिरंगे का मान बढ़ा चुके हैं. हिमानी के पिता चांदराम मोर कबड्डी के विख्यात खिलाड़ी रह चुके हैं. वे भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहें हैं.
