हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, बजट सत्र में 2 बड़ी सौगात देने की तैयारी में सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है. हमारा ध्येय है कि किसानों की आमदन बढ़े और किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बने. प्रदेश के 70 प्रतिशत किसान ऐसे हैं, जिनके पास जमीन कम है. इसलिए उनके उत्थान के लिए भी खास रणनीति बनानी होगी. किसानों को अधिक मुनाफा मिले, इसके लिए भी बजट में प्रावधान करने होंगे, ताकि किसानों को मजबूत बनाया जा सके.

Kitnasak Kisan Fasal

राज्यपाल कर चुके घोषणा

राज्य सरकार ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसान धान की बजाय अन्य फसल की बुवाई करेंगे या खेत खाली रखेंगे, तो उन्हें प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. यह कदम किसानों को पानी की बचत के लिए प्रोत्साहित करेगा और सिंचाई जल के संकट से निपटने में मदद करेगा.

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 15वीं विधानसभा के पहले सत्र को संबोधित करते हुए इस योजना की घोषणा की थी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को कम पानी में उगने वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे जल का अधिकतम उपयोग किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

प्रति एकड़ मिलेंगे 10 हजार रूपए

प्रदेश सरकार किसानों पर फोकस बढ़ाने जा रही है. इसके लिए कृषि विभाग योजनाएं तैयार करने में जुटा है. सूत्रों के अनुसार, इस बार सरकार जल संरक्षण की मुहिम बड़े स्तर पर चलाएगी. जो किसान धान की जगह दूसरी फसलों की बिजाई करेंगे या खेत खाली रखेंगे, उन्हें 10 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. अभी 7 हजार रुपए प्रति एकड़ दिए जा रहे हैं.

धान की पराली जलाने से रोकने के लिए इसकी खरीद बड़े स्तर पर करने को लेकर मंथन चल रहा है. अभी किसानों से 1,000 रुपए प्रति एकड़ पराली की खरीद होती है. इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए किया जा सकता है. बता दें कि किसानों के मुद्दों को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी प्रगतिशील किसानों व कृषि विशेषज्ञों के साथ मंथन भी कर चुके हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.