फरीदाबाद से दूर होगी ट्रैफिक जाम की जकड़न, यहां पर बनेगा 10 किलोमीटर लंबा नया फ्लाईओवर

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बल्लभगढ़- सोहना रोड (Ballabhgarh- Sohna Road) पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को बहुत जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है. लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क मार्ग पर पाली चौक तक 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश से सर्वे के आदेश मिलने के बाद अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है.

flyover bridge pul highway

ट्रैफिक जाम बना जी का जंजाल

बल्लभगढ़- सोहना सड़क मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है. गुरुग्राम से आगरा और मथुरा की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं. सोहना रोड, सरूरपुर, बाजरी, और नंगला में छोटी- बड़ी 2 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं. सुबह और शाम इनके वाहन भी माल लेकर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं. ऐसे में लोगों को ट्रैफिक जाम की भयंकर स्थिति से जूझना पड़ता है.

बल्लभगढ़- सोहना रोड पर पाली टी- प्वाइंट तक दोनों ओर 20 से ज्यादा कालोनियां बसी हुई है. इन कालोनियों में रहने वाले लोग भी आवाजाही के लिए इसी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं. शाम के समय बाजार भी लगता है, जिसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार

हाल ही में NIT विधायक सतीश फागना ने सीएम नायब सैनी के समक्ष बल्लभगढ़ रेलवे पुल से पाली चौक तक एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण करने की मांग रखी थी. इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने फ्लाईओवर निर्माण की संभावना का पता लगाने के लिए सर्वे कराने का आदेश दिया है. इस संबंध में पहले एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके आधार पर तय होगा कि फ्लाईओवर निर्माण की योजना व्यवहारिक है या नहीं.

यदि रिपोर्ट में सकारात्मक परिणाम मिलता है, तो इसे मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने की पूरी संभावना रहेगी. ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.