Denta Water IPO GMP: इस कंपनी का IPO करेगा निवेशकों को मालामाल, 24 जनवरी तक करें निवेश

बिजनेस डेस्क, Denta Water IPO GMP | आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो हाल ही में निवेशकों के लिए ओपन हुआ है. हम Denta Water IPO के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस आईपीओ का साइज 220. 50 करोड रुपए बताई जा रहा है, निवेशकों को निवेश के लिए 24 जनवरी तक का समय दिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market Up

Denta Water का IPO ओपन

Denta Water IPO के लिए प्राइस बैंड 279 रुपए से 294 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी का मार्केट कैप 745 से 785 करोड रुपए होने का अनुमान जताया जा रहा है, वही ब्रोकरेज हाउस भी इस आईपीओ को पॉजिटिव रेटिंग दे रहे हैं अगर आप भी निवेश करने के लिए किसी ऐसे ही कंपनी के आईपीओ की तलाश में थे, तो अब आपके पास शानदार मौका है. मौजूदा समय में एक शेयर पर 160 रूपये से ज्यादा का फायदा हो रहा है. अगर इसकी लिस्टिंग अपर प्राइस बैंड पर देखी जाए, तो 294 के मुकाबले 454 रुपए के भाव पर हो सकती है.

निवेशकों को मिलेगा शानदार रिटर्न

इस कंपनी की शुरुआत 17 नवंबर 2016 को कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु में हुई थी, कंपनी मुख्य रूप से वाटर मैनेजमेंट और उससे जुड़ी हुई इंफ्रास्ट्रक्चर का काम करती है. कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी में बताया गया कि कंपनी लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट, पीने के पानी की सप्लाई, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी काम करती है. 30 नवंबर 2024 तक कंपनी के पास 17 चालू प्रोजेक्ट है.

आप भी इस कंपनी में निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार जरूरी नियम और शर्तों के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.