एक से ज्यादा सिम कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, रिचार्ज न कराने पर भी 90 दिनों तक चलता रहेगा सिम कार्ड

नई दिल्ली | एक से अधिक सिम कार्ड रखने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. अब रिचार्ज न कराने पर भी सिम कार्ड (Sim Card) 90 दिनों तक चलता रहेगा. सिम कार्ड की वैधता को लेकर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नए नियम जारी किए हैं. नए नियम ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज करने से बचने और खर्च घटाने में मदद करेंगे.

SIM

20 रुपये में 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी

आपके नंबर पर 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं है और उसमें 20 रुपये का प्रीपेड बैलेंस बचा है, तो कंपनी 20 रुपये काटकर 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी देगी. इस तरह आपका नंबर बिना रिचार्ज के 120 दिनों तक सक्रिय रह सकता है.

ग्राहकों को 20 रुपये के रिचार्ज पर होगा ये फायदा

 

यदि कोई ग्राहक 20 रुपये का रिचार्ज करता है, तो उसका नंबर 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा. यह नियम खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो अपने सिम को कम बजट में एक्टिव रखना चाहते हैं. साथ ही जिनके पास दूसरा सिम है और उसे बस एक्टिव रखने के लिए ही रिचार्ज करना है.

20 रुपये बैलेंस पर कैसे 4 महीने एक्टिव रहेगा सिम

 

अगर ग्राहक 90 दिनों के बाद भी रिचार्ज नहीं करता, लेकिन उसका बैलेंस 20 रुपये है, तो यह बैलेंस ऑटोमैटिकली कट जाएगा और वैलिडिटी 30 दिनों के लिए बढ़ जाएगी. यानी, सिम 20 रुपये के बैलेंस या रिचार्ज पर चार महीने एक्टिव रखा जा सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

टेलिकॉम कंपनियों के नए नियम

JIO: सिम कार्ड बिना रिचार्ज 90 दिनों तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान इनकमिंग कॉल की सुविधा अंतिम रिचार्ज प्लान के आधार पर एक माह, एक सप्ताह या कुछ दिन के लिए हो सकती हैं.

Airtel: सिम कार्ड बिना रिचार्ज 90 दिनों से अधिक समय तक सक्रिय रहेगा. इसके बाद, नंबर फिर से सक्रिय करने के लिए 15 दिन मिलेंगे. इसके बाद, रिचार्ज नहीं कराने पर सिम कार्ड बंद हो जाएगा.

Vodafone- Idea: बिना रिचार्ज 90 दिनों तक सिम कार्ड चला सकेंगे. इसके बाद, न्यूनतम 49 रुपये का रिचार्ज करना होगा.

BSNL: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का सिम कार्ड बिना किसी रिचार्ज के 180 दिनों तक सक्रिय रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.