गुरुग्राम की सड़कों से हटेगी जाम की जकड़न, 111 प्वाइंट्स पर ऑटोमैटिक सिग्नल से दौड़ेगा ट्रैफिक

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शहर के लोगों को मार्च तक बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है. मार्च महीने से शहर के 111 पॉइंट्स पर ऑटोमैटिक सिग्नल से ट्रैफिक संचालन रहेगा. इस योजना के तहत 90% प्वाइंट्स पर काम पूरा हो चुका है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

30 प्रतिशत सिग्नल को इंटीग्रेटिड कमांड कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है, जहां अभी केबल कनेक्ट नहीं हुई है, वहां 1 महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा. ट्रैफिक के हिसाब से सिग्नल ग्रीन और रेड होंगे. साथ ही, किसी सिग्नल पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा है तो पीछे वाले सिग्नल से ट्रैफिक दूसरे रास्ते से निकाला जाएगा.

1 साल पहले तैयार हुई थी योजना

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) की मोबिलिटी शाखा ने ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एक साल पहले इस योजना को तैयार किया था. इसके तहत, 12 करोड़ रूपए की लागत से शहरभर के 91 पॉइंट्स पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना तैयार की गई थी. योजना पर काम शुरू हुआ, लेकिन प्वाइंट्स का आंकड़ा 91 से बढ़कर 111 हो गया.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के राजीव चौक पर खत्म जाम का झंझट, NHAI ने फ्लाईओवर का अलाइनमेंट किया मंजूर

सेक्टर 1- 58 के अलावा, सेक्टर- 58 से 115 तक के एरिया को ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल के प्लान से जोड़ा गया है. 111 में से सौ प्वाइंट्स पर काम पूरा हो चुका है और बचा हुआ काम अगले महीने पूरा कर लिया जाएगा. ट्रैफिक डीसीपी वीरेंद्र विज ने बताया कि सभी एरिया में ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल लगने से ट्रैफिक संचालन और ज्यादा बेहतर होगा.

ट्रैफिक संचालन होगा बेहतर

इस योजना के तहत, 32 प्वाइंट्स को GMDA के इंटीग्रेटिड कमांड कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है. अभी तक एमजी रोड, इफको चौक, ब्रिस्टल चौक, गोल्फ कोर्स रोड, एसपीआर और बख्तावर चौक एरिया में काम पूरा हो चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.