आमजन के लिए राहत भरी खबर, एक और कंपनी ने घटाई दूध की कीमतें; देखें नया रेट

चंडीगढ़ | आमजन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. हाल ही में देश की दिग्गज डेयरी कंपनी अमूल द्वारा दूध की कीमतों में कटौती की गई थी. अमूल ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 1 रूपए की कटौती की थी. इसके बाद पंजाब की वेरका कंपनी ने भी दूध की कीमतों में कटौती कर दी है. दूध कंपनियों के इस फैसले से उन परिवारों को रोजाना खर्च में राहत मिलेगी, जिनकी दिनचर्या में प्रतिदिन दूध महत्वपूर्ण हिस्सा है.

DUDH

वेरका दूध की नई कीमत

वेरका अमृतसर डेयरी के महाप्रबंधक हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि ग्राहक लंबे समय से दूध की कीमतों में कटौती की मांग कर रहे थे. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वेरका ने स्टैंडर्ड दूध और वेरका फुल क्रीम दूध प्रति लीटर 1 रूपए सस्ता कर दिया है. जिसके बाद अब स्टैंडर्ड दूध 1 लीटर पैकिंग 62 रुपये की बजाय 61 रुपये में मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

उच्च गुणवत्ता वाले नए उत्पाद लांच करेगी वेरका

फुल क्रीम दूध 1 लीटर पैकिंग की नई कीमत 67 रुपये होगी जबकि पहले 68 रूपए में मिलता था. उन्होंने बताया कि वेरका रबड़ी की 85 ग्राम पैकिंग की नई कीमत 25 रूपए होगी. टोंड मिल्क की नई पैकिंग का रेट 20 रूपए रहेगा. हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि आने वाले समय में कंपनी कई और नए उत्पाद लेकर आएगी. उच्च गुणवत्ता से तैयार ये उत्पाद ज्यादा से ज्यादा लोगों को वेरका कंपनी के साथ जोड़ने का काम करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.