हरियाणा के इस शहर से अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे हवाई जहाज, एयरपोर्ट पर शुरू हुआ काम

अंबाला | हरियाणा से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि राज्य के पहले डोमेस्टिक एयरपोर्ट की शुरुआत अंबाला कैंट से हो रही है और यहां से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को हवाई उड़ान की सीधी सुविधा मिलेगी. इस संबंध में सिविल एविएशन एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (CAAAI) ने मंजूरी प्रदान कर दी है.

Flight Aeroplan

अंबाला कैंट के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से हवाई उड़ान शुरू करने को लेकर CAAAI और अन्य विभागों के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी, जिसमें परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे.

रोजगार के अवसर होंगे पैदा

बैठक के बाद अनिल विज ने कहा कि अंबाला कैंट बहुत पुराना जंक्शन है और यहां डोमेस्टिक एयरपोर्ट शुरू होने से लोगों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा. अयोध्या के लिए सीधी हवाई उड़ान की सुविधा मिलेगी. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और MoU पर जल्द साइन करने के निर्देश दिए.

अनिल विज ने कहा कि अंबाला कैंट में डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन अब इसे साकार कर लिया गया है. इससे क्षेत्र का विकास रफ्तार पकड़ेगा और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिए निर्देश

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट से जुड़े सभी कार्यों को 28 फरवरी तक पूरा करना सुनिश्चित करें. सिक्योरिटी ट्रेनिंग के तहत बैज के हिसाब से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए. उन्होंने अधिकारियों को जल्द हवाई उड़ान शुरू करने के निर्देश दिए. गोयल ने कहा कि सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए भी अंबाला कैंट से हवाई उड़ान शुरू की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.