हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी की 368 करोड़ रूपए मुआवजा राशि

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के हित में कदम उठाते हुए एक क्लिक से किसानों के बैंक खातों में 368 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी की है.

Kisan Fasal

2 हजार मुआवजा राशि का ऐलान

सीएम नायब सैनी ने बताया कि सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए खरीफ- 2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण राज्य में उत्पादित की जा रही कृषि एवं बागवानी फसलों पर 2000 रूपए प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला लिया था. अब तक कुल 1,345 करोड़ रूपए की राशि किसानों को दी जा चुकी है.

किसानों के हित में बड़े फैसले

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले विधानसभा सत्र में ही किसानों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 3 और महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है. पहले भू- मालिकों और काश्तकारों के बीच कई विवाद होते रहते थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अब सरकार ने कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके, इन विवादों को जड़ से खत्म कर दिया है. साथ ही, शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है. इसके अलावा, गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.