खुशखबरी: फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करना होगा आसान, जल्द पूरा होगा 10 साल से अटका काम

फरीदाबाद | दिल्ली- NCR में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. बहुत जल्द इन दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले लोगों का रास्ता बेहद आसान होने जा रहा है.

Highway Road 3

लंबी अड़चन होगी दूर

ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद में बने मंझावली पुल से जोड़ा जाएगा और इसके लिए 1 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाना है. इसको लेकर योजना भी बनाई जा चुकी है लेकिन मुआवजा राशि मिलने में देरी से किसानों में नाराजगी बनी हुई है. जिसके चलते इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है.

वर्तमान में नोएडा से फरीदाबाद जाने के लिए वाहन चालक आधी-अधूरी सड़क से सफर कर रहे हैं, जो हादसों को न्योता दे रही है. यहां पर बारिश के चलते कच्ची सड़क पर फिसलने का डर बना रहता है. इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 40 किसानों की एक लिस्ट तैयार की गई है.

जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर पर मंझावली गांव के सामने यमुना नदी पर ग्रेटर नोएडा जाने के लिए पुल बनकर तैयार हो चुका है. इस पुल को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए गांव अट्टा गुजरान से सड़क का निर्माण करना है, लेकिन भूमि विवाद के चलते पिछले 10 सालों से यह काम लटका हुआ है. इस सड़क के निर्माण नही होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद के इन इलाकों में गहराएगा पानी का संकट, 36 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

उन्होंने बताया कि इस 1 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए प्रशासन को साढ़े 6 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत करनी है. इसी के हिसाब से 40 किसानों की लिस्ट तैयार की गई है. इन किसानों के बीच प्रशासन द्वारा 25 करोड़ रूपए मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. इस सड़क मार्ग के निर्माण से लोगों को सालों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.