वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर, अंबाला रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्ट

अंबाला | सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से सटे अंबाला से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते अंबाला से यमुनानगर के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी से 4 फरवरी तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वाहन डायवर्ट रहेंगे.

Highway Road 3

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

  • यमुनानगर से अंबाला आने वाले वाहन साहा चौक से शाहबाद के रास्ते अंबाला आ सकतें हैं.
  • वैकल्पिक मार्ग: साहा → शहजादपुर → हूड्डेसरा → पंजोखरा साहिब से भी अंबाला पहुंच सकते हैं.
  • अंबाला से यमुनानगर जाने वाले वाहन शाहबाद, साहा, मुलाना के रास्ते यमुनानगर जा सकते हैं.
  • वैकल्पिक मार्ग: पंजोखरा साहिब → हूड्डेसरा → शहजादपुर → साहा → मुलाना से भी यमुनानगर पहुंच सकते हैं.

आपातकालीन स्थिति में यहां मांगे हेल्प

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उपरोक्त समयावधि के दौरान वाहन चालक सुझाए गए नए रास्तों से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं. किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में Dial 112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.