गौरवमई खबर: हरियाणा के दीपक लाठर ने नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, भारतीय सेना में हैं सूबेदार

जींद | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वीं नेशनल गेम्स में जींद जिले के गांव शादीपुर निवासी दीपक लाठर (Deepak Lather) ने वेटलिफ्टिंग में अपने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है. टूर्नामेंट के दौरान दीपक पांव से चोटिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

Deepak Lathar 1

सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं दीपक

दीपक लाठर भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं. उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ है. उनके स्वागत के लिए गांव में विशेष कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है. उनके पिता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि बेटे की उपलब्धि पर हमें गर्व है.

12 पदक जीत चुका है दीपक

दीपक लाठर ने इससे पहले कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था. उनके नाम कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड है. वेटलिफ्टिंग इवेंट में उन्होंने अब तक 12 अंतरराष्ट्रीय मेडल पर कब्जा जमाया है. उन्हें भीम अवार्ड और राष्ट्रपति से बेस्ट नेशनल चाइल्ड अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.

दीपक इन दिनों आर्मी स्पोर्ट्स इन्स्टीट्यूट में कोच इकबाल और लेफ्टिनेंट विक्रम जामवाल की देखरेख में कामनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारियां कर रहा है. बहुत जल्द इन दोनों प्रतियोगिताओं के ट्रायल होंगे. दीपक ने बताया कि ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है. इसके लिए वो निरंतर कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.