अंबाला | हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. राजनीतिक गलियां में उनकी एक अलग ही पहचान है सोशल मीडिया पर भी वह प्रमुखता से छाए रहते हैं. उनका ऐसा ही एक निराला अंदाज हाल ही के समय में नजर आया, जब उन्होंने ‘पुष्पा’ अंदाज में ‘झुकेगा नहीं’ वाला स्टाइल किया.
मन से निकलती है आवाज: अनिल विज
एक्स पर किए गए ट्वीट के बारे में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह सच है कि मैं कुछ नहीं बोलता और मेरी क्या हैसियत है और जो कुछ भी बोलता हूं, वह मेरी आत्मा बोलती है और आत्मा की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता. यह सच है कि मैं कुछ नहीं बोलता और मेरी क्या हैसियत है. जो कुछ भी मैं बोलता हूं, वह मेरी आत्मा बोलती है और आत्मा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.
अंबाला DC का हुआ तबादला
कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक बयान दिया था, जो राजनीतिक रूप से काफी गरमाहट पैदा कर गया. उन्होंने कहा था कि 100 दिन होने के बाद भी उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए हुए अंबाला के डीसी को बदल दिया गया. इस विषय में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग आते जाते रहते हैं, इससे कोई ताल्लुक नहीं है.
चर्चा के बाद होगा फैसला
वर्करों के संघर्ष और आत्मसम्मान की लड़ाई को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी तक उनकी किसी वर्कर से इस विषय पर बात नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि पहले वे वर्कर्स से मिलकर उनकी राय जानेंगे और फिर इस पर कोई ठोस निर्णय लेंगे. वहीं, हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर बोलते हुए विज ने कहा कि यदि हुड्डा ने यह कहा है कि हरियाणा में अफसरशाही हावी है और मंत्रियों को मंत्री नहीं माना जाता तो वह उनका धन्यवाद करते हैं.
गांधी परिवार पर किया तीखा प्रहार
प्रियंका गांधी द्वारा बजट भाषण के दौरान राष्ट्रपति को “बेचारी” कहे जाने पर विज ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार खुद को राजा समझता है और बाकी देशवासियों को गुलाम. विज ने कहा कि अंग्रेज 1947 में भारत छोड़कर चले गए, लेकिन गांधी परिवार के अंदर का अंग्रेज आज भी मौजूद है. वे आज भी खुद को मालिक और हमें प्रजा समझते हैं. गांधी परिवार को राष्ट्रपति से झुककर माफी मांगनी चाहिए.
