चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) द्वारा औद्योगिक विकास को लेकर कई योजनाएं तैयार की जा रही है. सरकार द्वारा 10 जिलों में नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की प्लानिंग बनाई जा रही है. उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि ये टाउनशिप तीन मुख्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के किनारे बनाई जाएंगी. इस नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.
औद्योगिक टाउनशिप के लिए 10 क्षेत्र की हुई पहचान
इनके बनने से उद्योगों को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल सकेगी. सरकार ने पहले ही उन 10 क्षेत्रों को चिह्ननित कर लिया है, जहां ये औद्योगिक टाउनशिप स्थापित की जाएंगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की. बैठक के दौरान यह बातचीत की गई कि प्रोजेक्ट पर किस प्रकार काम किया जाएगा और किस तरह से इसे आगे बढ़ाया जाएगा.
युवाओं के लिए बनेंगे रोजगार के अवसर
उन्होंने अधिकारियों को एक महीने का वक़्त दिया था जिसमें उन्हें ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए कहा गया है और जरूरी दिशा- निर्देश भी दिए गए है. सरकार की इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे. इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनने से वहां नए कारखाने, फैक्ट्रियां और बिजनेस सेंटर खोले जाएंगे, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा. ऐसे में इस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
यहां पर बनेंगे औद्योगिक टाउनशिप
- गुरुग्राम
- हिसार
- सिरसा
- भिवानी
- नारनौल
- फरीदाबाद
- जींद
- अंबाला
- कैथल
