अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित सोहन लाल डी.ए.वी. शिक्षा महाविद्यालय में एक विशेष राष्ट्रीय हवन यज्ञ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से युवा पीढ़ी को परिचित कराना था.
सकारात्मक ऊर्जा का हुआ संचार
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता की शुरुआत वैदिक मंत्रों के उच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई. प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने शुद्ध उच्चारण और विधिपूर्वक हवन यज्ञ किया, जिससे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ. इस दौरान विद्यार्थियों को भी वैदिक परंपराओं की गहराई को समझने का मौका मिला.
अतिथियों और प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख अतिथि भी शामिल हुए. हर उम्र के प्रतिभागियों और अतिथियों को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया. डॉ. नरेंद्र कौशिक ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और इस अनूठे कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर की. इस दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित करके उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ा गया. महाविद्यालय के शिक्षकों और गैर- शिक्षकों ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया.
