8वें वेतन आयोग में क्या रहेगा फिटमेंट फैक्टर, जूनियर क्लर्क से लेकर चपरासी तक कितनी हो जाएगी सैलरी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी जा चुकी है. इसे साल 2026 में लागू किए जाने की संभावना है. फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर 2016 में लागू हुए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप हैं. वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर सिफारिश करेगा.

Rupees Money Paisa

क्या है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर एक फॉर्मूला है जिसका उपयोग सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन की गणना के लिए किया जाता है. यह महंगाई, कर्मचारियों की जरूरतों और सरकार की वित्तीय क्षमता जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करके तय किया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग 2.86 का फिटमेंट फैक्टर पेश कर सकता है.

जानिए सैलरी में कितना होगा इजाफा

लेवल- 1 में चपरासी, अटेंडर और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं. 18,000 रूपए के मूल वेतन को संशोधित कर 51,480 रूपए किए जाने की उम्मीद है, जो कि 33,480 रूपए की बढ़ोतरी है.

लेवल- 2 में लोअर डिविजन के क्लर्क आते हैं. 19,900 रूपए का मूल वेतन 56,914 रूपए तक बढ़ने की संभावना है, जो 37,014 रूपए से अधिक है.

लेवल- 3 में कॉन्स्टेबल या सार्वजनिक सेवाओं में कांस्टेबलों और स्किल स्टाफ शामिल हैं. वर्तमान में 21,700 रूपए का मूल वेतन मिलता है. इसके 40,362 रूपए की बढ़ोतरी के साथ 62,062 रूपए तक बढ़ने की उम्मीद है.

लेवल- 4 में ग्रेड D स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क शामिल हैं. इनकी बेसिक सैलरी वर्तमान में 25,500 रूपए है और यह बढ़कर 72,930 रूपए हो सकता है, जो कि 47,430 रूपए की बढ़ोतरी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

लेवल- 5 में सीनियर क्लर्क और उच्च-स्तरीय तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं. वर्तमान में इनकी बेसिक सैलरी 29,200 रूपए है. इसे संशोधित कर 83,512 रूपए किए जाने की संभावना है, जो 54,312 रूपए की बढ़ोतरी है.

लेवल- 6 में इंस्पेक्टर और सब- इंस्पेक्टर शामिल हैं. इनका मूल वेतन संशोधित होकर 1,01,244 रूपए हो सकता है, जो 65,844 रूपए की बढ़ोतरी हैं.

लेवल- 7 में सुपरिटेंडेंट्स, सेक्शन ऑफिसर्स और सहायक इंजीनियर शामिल हैं. इनका मूल वेतन 44,900 रूपए से बढ़ाकर 1,28,414 रूपए किया जा सकता है, जो 83, 514 रूपए से अधिक है.

लेवल- 8 के सेक्शन अधिकारी और अस्सिटेंट ऑडिट अधिकारियों का मूल वेतन 47,600 रूपए बढ़कर 1,36,136 रूपए हो जाएगा, जो कि 88,538 रूपए की बढ़ोतरी हैं.

लेवल- 9 के डिप्टी सुपरिटेंडेंट और अकाउंट अधिकारी का मूल वेतन 53,100 रूपए है, जो बढ़कर 1,51,866 रूपए हो जाएगा, जो कि 98,766 रूपए की वृद्धि हैं.

लेवल- 10 जिसमें 56,100 रूपए मूल वेतन के साथ सिविल सेवाओं में प्रवेश स्तर के अधिकारियों जैसे ग्रुप A. उनका वेतन 1,60,446 तक बढ़ सकता है, जो कि 1,04,346 रूपए की बढ़ोतरी हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.