सूरजकुंड मेले को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर बंद रहेगा ट्रैफिक; पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 7- 23 फरवरी तक 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त- शिल्प मेले का आयोजन हो रहा है. इस मेले में देश- विदेश से लाखों लोग शिरकत करेंगे. मेले के आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

traffic jam

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

फरीदाबाद ट्रैफिक डीसीपी जसलीन कौर ने बताया कि सूरजकुंड मेले के दौरान सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक कई सड़क मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है. इनमें पाली से शूटिंग रेंज, अनखीर से सूरजकुंड, NHPC से सूरजकुंड और प्रह्लादपुर दिल्ली बॉर्डर से सूरजकुंड तक के सड़क मार्ग शामिल हैं. इस दौरान फल, सब्जियां, दूध, दवाईयो जैसी आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले वाहनों को ही इन रास्तों पर प्रवेश करने की अनुमति रहेगी. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं ताकि लोग बिना किसी रूकावट के अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकें.

इन वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

  • गुरुग्राम से आने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे पाली चौक से MVN चौक की बजाय सैनिक कॉलोनी मोड होते हुए अनखीर चौक से बडखल के रास्ते दिल्ली की ओर जाएं.
  • प्रहलादपुर दिल्ली बॉर्डर व सूटिंग रेंज से सूरजकुण्ड फरीदाबाद की तरफ आने वाले वाहन चालक सीधे सूरजकुण्ड न जाकर बदरपुर बॉर्डर के रास्ते से फरीदाबाद मे हाईवे से एंट्री कर सकते हैं.
  • NHPC चौक से सूरजकुण्ड के रास्ते आने वाले वाहन चालक फरीदाबाद शहर मे आने के लिये नेशनल हाईवे का प्रयोग करें.
यह भी पढ़े -  फरीदाबाद की जनता के लिए आई राहत, 18 करोड़ से सीवर ओवरफ्लो की समस्या होगी खत्म

इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • ईरोज सिटी (पार्किंग ड्यूटी)
  • हेलीपेड पार्किग शूटिंग रेंज मर्ज रोड
  • नजदीक क्लासिक गार्डन पार्किंग
  • जंगल फाल पार्किंग
  • होटल विवेन्ता ताज के सामने पार्किंग
  • राधा स्वामी सत्संग स्थल पार्किंग
  • होटल गोल्ड पिंच के सामने पार्किंग
  • राधा स्वामी संतसंग स्थल के सामने नगर निगम की जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
  • लेक वुड सिटी पार्किंग
  • रोडी केसर स्टॉक पार्किंग
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.