अग्निवीर भर्ती 2025: अंबाला में युवाओं के लिए फ्री रहने की व्यवस्था, मात्र 5 रुपये में मिलेगा खाना; देखें पूरी जानकारी

अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में होने वाली अग्निवीर भर्ती (Agniveer Bharti) की पूरी तैयारी कर ली गई है. भर्ती में आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. उनके रहने के लिए मुफ्त सुविधा और मात्र ₹5 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. बता दें कि 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चलेगी, जिसके लिए नगर परिषद पूरी तरह मुस्तैद है. अंबाला कैंट बस स्टैंड पर युवाओं की सुविधा के लिए सहायता बूथ लगाया गया है, जहां उन्हें सभी जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं.

Agneepath scheme

4 से 11 फरवरी तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

भर्ती स्थल तक पहुंचने के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष बस सेवाओं की शुरुआत की है. आस्था फाउंडेशन भी सरकार का सहयोग कर रही है. इसी के तहत, अंबाला कैंट बस स्टैंड पर ₹5 में भोजन देने के लिए कैंटीन शुरू की गई है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने किया था. भर्ती में आए युवा इस कैंटीन का लाभ उठा रहे हैं. बस स्टैंड पर रेन बसेरा भी बनाया गया है, जहां युवा रात को ठहर सकते हैं.

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

अग्निवीर भर्ती के लिए अंबाला पहुंचे युवा विशाल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं.  उन्हें रहने और खाने की पूरी सुविधा मिल रही है. उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया. नगर परिषद टीम के सदस्य गुलाब सिंह ने बताया कि आने वाले युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े.

बस स्टैंड इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले युवाओं के लिए अंबाला नगर परिषद और बस स्टैंड प्रशासन ने मिलकर सभी जरूरी प्रबंध किए हैं. बस स्टैंड पर ₹5 में भोजन की व्यवस्था की गई है और अंबाला बस डिपो ने युवाओं के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts