CBSE ने परीक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, प्राइवेट छात्रों के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च तक प्रैक्टिकल परीक्षा

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं में प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए है. जो छात्र प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में परीक्षा देने वाले हैं, उन्हें इन दिशा निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए. इन छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित होगी.

CBSE

नहीं होगा कोई प्रोजेक्ट या आंतरिक मूल्यांकन

लिखित परीक्षा के लिए जो केंद्र आवंटित किये गए है उन्ही केंद्रों पर ही यह प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. सीबीएसई ने साफ किया है कि जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, उनके लिए कोई प्रोजेक्ट या इंटरनल इवेलुएशन नहीं होगा. बल्कि 2025 की लिखित परीक्षा में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की आनुपातिक गणना की जाएगी.

बाहरी परीक्षकों को किया जाएगा नामित

दिशा-निर्देशों के मुताबिक लिखित परीक्षा के लिए जो केंद्र आवंटित किए गए हैं उन्हीं पर प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन होगा. परीक्षा के लिए सीबीएसई की तरफ से बाहरी परीक्षकों को नामित किया जाएगा. बोर्ड के मुताबिक, आंतरिक और बाहरी परीक्षकों की तरफ से अंकों के वेरिफिकेशन के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा के दिन ही अंकों को सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 10वीं व 12वीं के बच्चों के लिए बोर्ड परीक्षाएं भी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. इन परीक्षाओं में दोनों कक्षाओं के लगभग 44 लाख छात्र शामिल होने वाले हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.